पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के दिल्ली आवास पर मुलाकात करने पहुंचे हैं। साथ में दोनों उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी व सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए महीनों तक लामबंद रहे नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद ही सीएम पद हासिल करने की दौड़ में एक-दूसरे को मात देने में जुट गए थे। सिद्धू के समर्थकों ने इसे लेकर अभियान भी छेड़ा, लेकिन पार्टी हाईकमान ने सिद्धू और रंधावा के दावों को साइड करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश की कमान सौंप दी।
विज्ञापन
रंधावा ने हिंदू नेता के रूप में जाखड़ को डिप्टी सीएम बनाने का मुद्दा उठाया और साथ ही मुख्यमंत्री पद किसी जाट-सिख को सौंपने की मांग की थी। इस तरह जाट-सिख नेता की चर्चा छिड़ते ही सबसे पहला नाम सुखजिंदर सिंह रंधावा का ही आगे चलने लगा था। सुबह शुरू हुई बैठक में रंधावा के नाम पर अधिकतर नेताओं ने सहमति भी जता दी थी।
दूसरी ओर, पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत के दौरान रंधावा की दावेदारी पर सवाल उठाते हुए सिद्धू ने अपनी दावेदारी पेश कर दी थी, जिसे हरीश रावत ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि आपके (सिद्धू) पास प्रदेश प्रधान का पद है, इसलिए दूसरे पद के लिए दावा पेश नहीं किया जा सकता, लेकिन यह खबर सिद्धू समर्थकों तक पहुंचते ही हलचल तेज हो गई थी।