फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व जलाने का मामला: नौवें दिन भी नहीं लिया बच्ची का शव, फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से को खोला गया

Tue, 10 Aug 2021 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत मामले में परिजनों ने घटना के नौंवे दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया। 
  • सोमवार को वाहनों के लिए सागरपुर से आने वाले फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। हालांकि, आगे आने पर प्रदर्शनस्थल के पास रास्ता बंद है। 
विज्ञापन
श्मशान घाट पर सुरक्षाबल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत मामले में परिजनों ने सोमवार को नौवें दिन भी शव नहीं लिया। स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी रहने के साथ ही प्रदेश भाजपा ने भी मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी व रहने के लिए मकान देने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि नाबालिग की हत्या की गई है। उसके परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और परिवार में से किसी सदस्य को नौकरी के साथ रहने के लिए मकान मुहैया कराया जाना चाहिए।

पीड़िता के परिजनों से मिलकर किसानों ने दिया समर्थन
दिल्ली कैंट में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में सोमवार को कुछ किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच इंसाफ की मांग की। इस दौरान अन्य प्रदर्शनकारियों ने दिनभर पंखा रोड पर बैठकर प्रदर्शन जारी रखा। उधर, परिजनों ने घटना के नौंवे दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


स्थानीय प्रदर्शनकारी व प्रधान अजीत के मुताबिक, सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट के पहुंचने के कयास थे। लेकिन, किसी कारण वह नहीं पहुंच पाए। 
 
विज्ञापन

वाहनों के लिए खोला गया फ्लाईओवर

सोमवार को वाहनों के लिए सागरपुर से आने वाले फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। हालांकि, आगे आने पर प्रदर्शनस्थल के पास रास्ता बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक सड़क से हटना संभव नहीं है। दूसरी ओर फ्लाईओवर खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। 

रास्ता बंद होने के कारण फ्लाईओवर के एक हिस्से पर ही वाहनों का दबाव रहता था। इससे पीक आवर में जाम की समस्या व दुर्घटना का खतरा बना रहता था। बीते सप्ताह रविवार को हुई घटना के एक-दो दिन बाद ही रास्ते को बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें