फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस नहीं फ्लैट में चल रहा था धंधा: किशोरी ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, चार कांस्टेबल लाइन हाजिर

Mon, 27 Feb 2023 08:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

शुक्रवार शाम को विजय ब्लॉक लक्ष्मी नगर के एक फ्लैट पर बदमाशों ने लूटपाट के लिए धावा बोल दिया था। हमले में सुनील और अतुल जख्मी हो गए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित विजय ब्लॉक में 24 फरवरी को फ्लैट पर धावा बोलकर युवक की हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। फ्लैट पर निजी कारोबार का नहीं बल्कि जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। रविवार को पुलिस ने 16 साल की एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर लंबे समय तक जबरन दुष्कर्म करने, पॉक्सो एक्ट, वेश्यावृत्ति करवाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि यहां पर और भी लड़कियों से जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। एरिया में चल रहे सेक्स रैकेट के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चार बीट कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही नाबालिग समेत पांच आरोपियों को दबोच चुकी है। वहीं इनसे अलग मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ बाउंसर ने पुलिस के डर से छत से छलांग लगा दी थी।

बाकी आरोपियों की लक्ष्मी नगर थाना पुलिस तलाश कर रही है। दूसरी ओर पुलिस ने लड़कियों से धंधा करवाने के आरोप में विनय, अतुल, साहिल और नितेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में दो आरोपी सानिया और इम्तियाज अभी फरार है। पुलिस इनकी भी की तलाश कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने दिनों से फ्लैट पर धंधा करवाया जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को विजय ब्लॉक लक्ष्मी नगर के एक फ्लैट पर बदमाशों ने लूटपाट के लिए धावा बोल दिया था। हमले में सुनील और अतुल जख्मी हो गए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अतुल बुरी तरह जख्मी हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था।

घटना वाले दिन बाकी आरोपी फरार हो गए थे। छानबीन के दौरान रविवार को लक्ष्मी नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने सानिया नामक महिला व बाकी अन्यों पर जबरन वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने वेश्यावृत्ति कराने वाले आरोपियों को दबोच लिया। सानिया और इम्तियाज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें