फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनाह: मोहब्बत में लुटेरा बना बीएसईएस का इंजीनियर, गर्लफ्रेंड के लिए छीने महिला के ईयर रिंग

Tue, 27 Jul 2021 08:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके पास गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए रुपये नहीं थे। परिजनों ने भी जब रुपये देने से इंकार कर दिया तो वह लुटेरा बन गया। आरोपी को शराब पीने भी लत है। पुलिस ने आरोपी इंजीनियर के पास से वारदात  में इस्तेमाल उसकी बुलेट बाइक बरामद की है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बीएसईएस का जूनियर इंजीनियर गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए लुटेरा बन गया। उसने बुलेट बाइक पर सवार होकर एक महिला के कानों के रिंग झपट लिए। बाद में उनको एक सुनार को बेचकर बथर्ड मना लिया। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान ज्योति नगर निवा मोहित गौतम उर्फ लव (31) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके पास गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए रुपये नहीं थे। परिजनों ने भी जब रुपये देने से इंकार कर दिया तो वह लुटेरा बन गया। आरोपी को शराब पीने भी लत है। 

पुलिस ने आरोपी इंजीनियर के पास से वारदात  में इस्तेमाल उसकी बुलेट बाइक बरामद की है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि 23 जुलाई को एक महिला ने कानों के कुंडल लूटे जाने की शिकायत एमएस पार्क थाने को थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। 
विज्ञापन

कैमरे में आरोपी बुलेट बाइक पर मास्क लगाए हुए वारदात को अंजाम देता दिखाई दिया। इसके अलावा बाइक की नंबर प्लेट भी सफेद रंग की ब्लैंक थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि वारदात को अंजाम किसी लोकल शख्स ने ही दिया है। 

इस आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान 25 जुलाई को जगतपुरी शराब की दुकान के पास पुलिस ने एक बुलेट बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक की नंबर प्लेट पीछे से ब्लैंक थी। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई। कुछ ही देर की पूछताछ के बाद आरोपी ने महिला के साथ झपटमारी की बात कबूल कर ली।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीएसईएस में जेई है। उसे नशे की लत भी है। 25 जुलाई को उसकी गर्लफ्रेंड का बर्थडे था। लेकिन उसके पास रुपयों की कमी थी। पिता ने आरोपी को रुपये देने से मना कर दिया था। आरोपी ने बताया कि उसने सोने के रिंग लूटने के बाद सुरेंद्र नामक ज्वेलर को अशोक नगर में बेच दिया था। पुलिस अब आरोपी सुरेंद्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें