फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगों में पड़ोसी को फंसाने के लिए छत पर रखे थे बम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के दौरान पड़ोसी को फंसाने के लिए उसके घर की छत पर आईईडी जैसे पांच पाइप बम रखने वाले आरोपी मुजम्मिल अल्वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोनी स्थित अमन गार्डन कॉलोनी में घर की छत से स्पेशल सेल ने बम बरामद किए थे।
विज्ञापन

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली दंगे के पीछे साजिश की जांच के दौरान स्पेशल सेल को कर्दमपुरी निवासी अंसार के दंगों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि अंसार के साथ उसका बेटा इमरान भी दंगों में शामिल है और बमों की सप्लाई भी की है।
साथ ही बताया गया कि जून में दोनों कर्दमपुरी से भाग गए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि दंगाइयों के पकड़े जाने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इस जानकारी पर पुलिस की टीम मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली निवासी अंसार खान को अमन गार्डन से पकड़ लिया। पूछताछ में अंसार खान ने दिल्ली दंगों से किसी भी तरह के संबंध होने से इंकार कर दिया। तकनीकी जांच से उसके दंगों में शामिल होने की बात सामने नहीं आ रही थी। बम की जानकारी की पुष्टि करने के लिए स्पेशल सेल और लोनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंसार के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान छत से आईईडी जैसे पांच पाइप बम बरामद हुए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को पता चला कि अंसार का पड़ोसी मुजम्मिल अल्वी उससे दुश्मनी रखता है। दंगे में शामिल होने की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने अंसार खान और उसके दो बेटों इमरान और रेहान को छोड़ दिया। पुलिस ने मुजम्मिल अल्वी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उसे भी छोड़ दिया। इसके बावजूद पुलिस ने मुजम्मिल अल्वी के घर के आसपास जांच जारी रखी, जिसमें मुजम्मिल अल्वी के दुश्मनी की वजह से बम रखने की बात सामने आई। पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें