फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: खाली प्लॉट में मिला नवजात बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुंडका में मानवता को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। टिकरी कलां स्थित लेखराम पार्क की गली नंबर-1 में एक खाली प्लॉट में नवजात बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बच्चे के परिजनों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुंडका थाना पुलिस को टिकरी कलां स्थित विनोद किराना स्टोर के सामने स्थित खाली प्लॉट में नवजात बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव कब्जे में कर लिया। शव कपड़ा और पन्नी में लपेटा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से बच्चे के परिजनों के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बच्चे की पहचान और उसे वहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें