फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 25 दिन पहले पति ने की थी खुदकुशी, अब पत्नी और परिचित के कार में मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन गार्डन इलाके में मची सनसनी, कार से सल्फास का पैकेट बरामद,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में एक कार में गीता नामक महिला (45) और उसके परिचित सुरेंद्र (46) का शव मिलने से सनसनी मच गई। दोनों की 10 साल से जान-पहचान थी। कार से सल्फास का पैकेट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही है। खास बात ये है कि महिला के पति ने 25 दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। द्वारका जिला पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस अधिकारियोें का कहना है कि इन दोनों मौताें की जांच के साथ महिला के पति की खुदकुशी के मामले की फाइल भी खोली जाएगी। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला और उसके पति के दोस्त के बीच दस वर्षों से संबंध थे। पति की मौत और उसके बाद महिला व उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को पुलिस आपस में जोड़कर देख रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के इस कदम के पीछे क्या वजह रही।
विज्ञापन



बेटे ने कॉल कर दी जानकारी

पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि बुधवार को लाल फार्म इलाके से मोहन गार्डन थाने में पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले गीता के 18 वर्षीय बेटे अर्जुन ने बताया कि उसकी मां और एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना पर सब-इंस्पेक्टर सुमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गीता और सुरेंद्र कार में बेहोश मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने की स्थिति में नहीं बताया। इलाज के दौरान पहले गीता और फिर सुरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन



दोनों के परिवार में हैं दो-दो बेटे

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि सुरेंद्र 15 साल से दिल्ली होमगार्ड में अस्थायी तौर पर काम कर रहा था। फिलहाल उसकी तैनाती जहांगीरपुरी में थी। वह सुल्तानपुरी में पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। गीता के भी दो बेटे हैं। गीता के पति की भी 17 अक्तूबर को शाहबाद डेयरी इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। सुरेंद्र मृतका के पति को भी पहले से जानता था और समय के साथ दोनों के संबंध और गहरे हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सनसनीखेज घटना के पीछे की असली वजह और किन परिस्थितियों में इन्होंने यह कदम उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें