भाजपा नेता ने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण गरीब जनता का जीवन स्तर लगातार सुधर रहा है। गरीबों को आवास देने की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, छोटे व्यापारियों को बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की योजनाएं ऐसी हैं जिनके कारण जनता के जीवन स्तर में सुधार आया है।
दिल्ली भाजपा ने सांप-सीढ़ी के खेल के जरिए अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों का विरोध करने की रणनीति बनाई है। पार्टी ने सांप-सीढ़ी खेल के एक लाख विशेष चार्ट तैयार कराए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और दिल्ली सरकार की नीतियों को सांप के तौर पर दिखाया गया है तो इसी चार्ट में केंद्र सरकार की नीतियों को सीढ़ी के रूप में दिखाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों के कारण जनता के जीवन स्तर में गिरावट हुई है, जिसके कारण उसे नुकसान हुआ है तो केंद्र की योजनाओं के कारण उसके जीवन स्तर में सुधार आया है। यही कारण है कि इस खेल के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्टी यह चार्ट राजधानी की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और बच्चों में बांटेगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से इस समाचार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि केजरीवाल सरकार की योजनाएं जनता को गर्त में धकेल रही हैं। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें और उनकी सरकार की योजनाओं को सांप के प्रतीक के रूप में दिखाया है। इसका संकेत यही है कि सरकार की योजनाओं से जनता का विकास नहीं हो रहा है, बल्कि जनता का जीवन स्तर लगातार नीचे जा रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता ने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण गरीब जनता का जीवन स्तर लगातार सुधर रहा है। गरीबों को आवास देने की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, छोटे व्यापारियों को बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की योजनाएं ऐसी हैं, जिनके कारण जनता के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सांप-सीढ़ी के खेल में केंद्र सरकार की योजनाओं को सीढ़ी के रूप में दिखाया गया है।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आज तक राजधानी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू नहीं होने दिया है। उनकी इस एक जिद के कारण दिल्ली के हजारों लोगों को आज तक पीएम आवास योजना के अंतर्गत घर नहीं मिल पाया, जबकि देश के अन्य राज्यों में अब तक इसी योजना से करोड़ों परिवारों को छत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अपनी जिद के कारण लोगों का नुकसान कर रहे केजरीवाल जनता के अपराधी हैं और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।