फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: एम्स के छात्रों ने राम-सीता पर की विवादित टिप्पणी, वीडियो वायरल हुआ तो जारी किया माफीनामा

Sun, 17 Oct 2021 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स दिल्ली में कार्यक्रम को लेकर माफीनामा जारी किया है लेकिन अभी तक आयोजन से जुड़े किसी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर एम्स दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ छात्रों द्वारा भगवान राम और माता सीता पर गलत टिप्पणी की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एम्स के छात्र संगठन ने माफी मांगी है।

विज्ञापन


दशहरा पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एम्स के कुछ छात्रों द्वारा रामायण, भगवान राम और माता सीता का मजाक उड़ाया गया था और उनको लेकर गलत टिप्पणियां की गई थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन ने ट्विटर पर माफीनामा जारी किया है।

एसोसिएशन ने पोस्ट किया है, एम्स के कुछ छात्रों द्वारा रामलीला का मजाक उड़ाने वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। छात्रों की तरफ से हम इस कार्यक्रम के लिए माफी मांगते हैं। इसका मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं था। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी गतिविधियां ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संगठन ने हालांकि ट्विटर पोस्ट कर माफीनामा मांग लिया है लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें