फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi By election: राजेंद्र नगर विधानसभा में उपचुनाव में भाजपा ने राजेश भाटिया को प्रत्याशी घोषित किया

Sun, 05 Jun 2022 05:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
राजेश भाटिया - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर विधानसभा में कमल खिलाने के लिए उपचुनाव में भाजपा ने अपने पुराने सिपाही पर दांव खेला है। प्रदेश भाजपा में पूर्व महामंत्री रहे राजेश भाटिया को केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशी घोषित किया है। भाटिया इस विधानसभा से पार्षद भी रह चुके है। राजेंद्र नगर क्षेत्र से निगम चुनाव भाटिया ने 62 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। वे संगठन चलाने का भी अनुभव रखते है।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को चुनौती देंगे। भाटिया उत्तरी दिल्ली एमसीडी के स्टैंडिंग कमेटी में पूर्व डिप्टी चेयरमैन, हाई पॉवर्ड टैक्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन, करोल बाग जोन वार्ड कमेटी के पूर्व चेयरमैन का पद संभाल चुके है। युवा नेता छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए थे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ से भी जुड़े रहे हैं। उत्तराखंड की 20 विधानसभा क्षेत्रों में भाटिया टीम प्रभारी के रूप में तैनात किए गए थे। पंजाबी समुदाय से होना भाटिया का मजबूत पक्ष है। क्योंकि इस इलाके में ज्यादातर बंटवारे के दौरान आए लोगों की अधिकता है।

पद पर रहते हुए राजेंद्र नगर क्षेत्र में उपलब्धियां

  • क्षेत्र में 350 कारों की सरफेस फ्री पार्किंग बनवायी
  • करोल बाग व ओल्ड राजेंद्र नगर में नगर निगम डिस्पेंसरी का नवीनीकरण 
  • क्षेत्र में जल संचय का काम शुरू करवाया
  • क्षेत्र में घरों से कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी चलाई
  • 890 कारों की मल्टी-लेवल पार्किंग का प्रस्ताव पास कराया 
  • बच्चों के खेलने के लिए मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाया 
  • महिला सुरक्षा के लिए विवेकानंद सिंधी पार्क में मार्शल नियुक्त करवाए
  • करोल बाग में 60 वर्ष पुराने निगम स्कूल के भवन को दो मंजिला बनवाया 
  • करोलबाग में वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केन्द्र का निर्माण आरंभ कराया
  • करोलबाग में ही कंप्यूटर ट्रेनिंग केंद्र का निर्माण आरंभ कराया
  • संपत्ति कर कमेटी का चेयरमैन रहते हुए आम माफी योजना लाकर राहत दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें