फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर वार :  226 निर्माण स्थलों का निरीक्षण, 69 पर 19 लाख का जुर्माना, दिल्ली की हवा खराब

Thu, 14 Oct 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छह अक्टूबर को घोषणा की थी राजधानी में सात अक्तूबर से 29 अक्टूबर तक धूल विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
दौरे पर गोपाल राय... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूल विरोधी अभियान(एंटी डस्ट अभियान) के तहत बुधवार को 226 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसमें से 69 निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए लगभग 19.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छह अक्टूबर को घोषणा की थी राजधानी में सात अक्तूबर से 29 अक्टूबर तक धूल विरोधी अभियान चलाया जाएगा।निर्माण स्थलों पर निरीक्षण करने और स्थिति की निगरानी के लिए डीपीसीसी से संबंधित 17 और 14 ग्रीन मार्शल सहित 31 टीमों का गठन किया गया था। राष्ट्रीय हरित अधिकरण(एनजीटी) के दिशानिर्देशों के अनुसार, निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषित
दिल्ली-एनसीआर की हवा में इन दिनों अधिक बदलाव नहीं हो रहा है। यही वजह है कि जहां दिल्ली की हवा औसत श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हो रही है, वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस कड़ी में बुधवार को फरीदाबाद और गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 220, गाजियाबाद का 223, गुरुग्राम का 187, ग्रेटर नोएडा का 194 व नोएडा का 192 एक्यूआई रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाएं अपने साथ पीएम 10 को लेकर आ रही हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण बना हुआ है। अगले तीन दिन में भी वायु गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 197 व पीएम 2.5 का स्तर 74 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में अधिक कमी नहीं होने व अन्य मौसमी परिस्थितियों की वजह से अभी दिल्ली में हवा का स्तर खराब श्रेणी से नीचे बना हुआ है। अगले कुछ दिन के भीतर दिल्ली में मौसम के अधिक करवट लेने के साथ ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने लगेगा।

दिनभर उमस भरी गर्मी, रात को हल्की ठंड
दिल्ली का मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। इस कड़ी में दिन में धूप की तपिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 33.9 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले पारा सामान्य से चार से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा था। सबसे अधिक पारा पालम केंद्र पर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 31 फीसदी से लेकर 87 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात को हल्की ठंडक महसूस की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 34 व न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह कुछ देर के लिए हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह ओस रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें