फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पंजाब का आलू आते ही भाव हुआ धड़ाम, कैथल का प्याज नासिक पर पड़ा भारी

Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुराने आलू की कीमत थोक मंडी में 8-9 रुपया प्रतिकिलो, खुदरा बाजार में भाव तेज।
विज्ञापन
आलू - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जी के राजा आलू ने थोक भाव में धड़ाम हो गया है। इसी तरह कैथल से प्याज पहुंचते ही कीमत घट गई है। आजादपुर मंडी में आलू की आवक इतनी है कि अगले तीन दिनों तक आलू नहीं भी आए तो इसकी कमी नहीं होगी। बावजूद खुदरा बाजार में आलू-प्याज के भाव तेज ही है। पुराने आलू जहां 7-9 रुपया प्रतिकिलो थोक भाव में बिका तो नया आलू 14-16 रुपया प्रतिकिलो। इसी तरह प्याज आजादपुर थोक मंडी में 15-20 रुपया प्रतिकिलो है। लेकिन रेहड़ी-पटरी व पॉश कॉलोनियों में अभी भी 40 रुपये प्रतिकिलो से कम नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


नया आलू के बाजार में आते ही पुराने आलू का भाव लगातार टूट रहा है। पंजाब के होशियारपुर, ऊना से भारी मात्रा में आलू की आवक है। इससे पुराने आलू के भाव गिर गया है। इसी तरह कैथल का प्याज पहुंचते ही नासिक का दबदबा खत्म हो गया है और भाव टूटकर लगातार नीचे आ रहा है। आजादपुर मंडी के आढ़ती संदीप खंडेलवाल ने बताया कि आलू व प्याज अब सब जगह से आने लगा है। आलू की फसल कम नहीं हुई है।

पैदावार बहुत अधिक हुआ है। कुछ बिचौलिए बेमौशम बारिश का बहाना बना कर कीमत आसमान तक पहुंचा दिए थे। आवक ज्यादा होने के कारण पुराना आलू टूट गया है। 20 प्रतिशत पुराना आलू अभी भी स्टोर में बचा है। जबकि पुराना आलू इस समय तक बिक जाता है। इससे किसानों का जरूर नुकसान हुआ है। प्याज नासिक का स्टोर किया जाता है इस वजह से भाव बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

खंडेलवाल ने बताया कि इस बार आलू की पैदावार अधिक हुई है। मंडी में भी आलू बड़ी मात्रा में आ रहा है। इसके चलते आलू के दाम गिरे हैं। इतना ही नहीं आवक इतना अधिक है कि थोक मंडी में अगले दो-तीन दिन तक भी आलू नहीं पहुंचा तो कमी नहीं होगी। डेढ़ सौ से अधिक ट्रक आलू के पहुंच रहे है और 50 ट्रक मंडी के बाहर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें