फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल का एलान : सिरसा ही होंगे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

Thu, 26 Aug 2021 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • शिरोमणि अकाली दल (बादल) प्रमुख ने गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी चुनाव परिणाम पर कहा, दिल्ली से तूफान चला है, पंजाब में भी सभी पार्टी का सफाया होगा
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा ( शिरोमणि अकाली दल ) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में शिकस्त खाने के बावजूद मनजिंदर सिंह सिरसा ही कमेटी के अध्यक्ष होंगे। शिरोमणी अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया है कि सिरसा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। अपने सफदरजंग निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत में सुखबीर सिंह ने कहा कि सिरसा को नॉमिनेट किया जाएगा। दो सदस्यों को जीते हुए उम्मीदवार को चुनने का प्रावधान है। लिहाजा सिरसा चुने हुए सदस्य के रूप में एक बार फिर प्रधान बनेंगे।

विज्ञापन


शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनावों में पार्टी की जीत को एतिहासिक बताते हुए कहा कि यह खालसा पंथ द्वारा अकाली दल की पंथक हस्ती, धार्मिक प्रतिबद्धता के समर्थन में खालसा पंथ का जनमत संग्रह है। सिख संगतों ने सुखदेव सिंह ढ़ींढसा और सरना ग्रुप सहित कांग्रेस समर्थित और भाजपा- प्रायोजित ग्रुपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

भाजपा ने ढ़ींढसा और मनजीत सिंह जीके के माध्यम से 46 में से सिर्फ तीन सीटें जीती है, जबकि कांग्रेस ने परमजीत सिंह सरना के माध्यम से 46 में से 14 सीटें जीती हैं। यह ऐसा तूफान है जो 2022 विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस और आप दोना का सफाया कर देगा। अकाली दल ने सेवा और पंथक विचार पर हमेशा खरा उतरा है। जिस अथाह जोश के साथ सरदार सिरसा ने कोविड पीड़ितों, किसानों और सिख शरणार्थियों सहित संगत के साथ खड़े हुए, उन्होने सिख समुदाय का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की कि सिरसा को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से डीएसजीएमसी का सदस्य मनोनीत किया जाएगा। खालसा पंथ को बांटने और कमजोर करने की साजिश करने वालों को जवाब दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के धार्मिक सलाहकार परमजीत सिंह सरना की सहायता करने के लिए दिल्ली में पुलिस तैनात किया गया था। बूथ सदस्यों को धमकाया गया, छापे मारे गए। अकाली दल के समर्थन में बड़ी संख्या में पड़ी वोटों को रदद कर दिया गया, जिसके कारण लगभग 8 सीटों का नुकसान हुआ है। 

उन्होने कहा कि अकाली दल दिल्ली को पंजाब सरकार से मदद मिली, वहीं जागो पार्टी को भाजपा ने समर्थन दिया व इसके काउंसलर तथा बूथ स्तर के नेताओं ने सुखदेव सिंह ढ़ींढसा तथा मनजीत सिंह की मदद के लिए मीटिंग की। सुखबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली से तूफान चला है। दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत लगा कर भी शिरोमणि अकाली दल को जीतने से नहीं रोक सकी वैसे ही पंजाब भी सभी पार्टियों को अगामी चुनाव में शिकस्त मिलेगी। 

विज्ञापन

सबसे अधिक मतों से जीती जीते तो सबसे कम से भुल्लर

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में सबसे अधिक मतों से गुरु हरकिशन नगर से सुरजीत सिंह जीती ने जीत दर्ज की है। शिरोमणी अकाली दल बादल गुट के जीती ने 1540 मतों से जीत दर्ज की है। इनके खाते में कुल 4395 मतों में कुल 2405 मत मिला। जबकि विरोधी पार्टी सरना गुट के त्रिलोचन सिंह को महज 865 मत मिले।

सबसे कम मत से प्रीत विहार वार्ड से बादल गुट के भूपिंदर सिंह भूल्लर ने जीत दर्ज की। यह महज 6 मतो से जीते है। इन्हें कुल मत 923 मिला तो जागो पार्टी के उम्मीदवार मंगल सिंह को कुल 917 मत मिले। इसी तरह श्याम नगर वार्ड से बादल गुट के हरजीत सिंह पप्पा 34 मतों से जीते तो विष्णु गार्डेन से हरविंदर सिंह संधू भी महज 14 मतों से जीत से जीत दर्ज किए। 

अधिक मतों में जीतने वाले शक्ति नगर वार्ड से बादल गुट के हरविंदर सिंह केपी 1281 मतों से जीत हासिल किए तो शिरोमणी अकाली दल बादल गुट रोहिणी वार्ड से सरबजीत सिह विर्क 1113 मतों से जीत दर्ज किए। 

कई दिग्गज हारे
सिरसा सहित 12 कमेटी सदस्य एवं दिग्गज हारे        
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी चुनाव में में इस बार एक दर्जन कमेटी सदस्यों सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए। कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा 469 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। जबकि इन्हीं के नेतृत्व में अकाली दल बादल गुट ने पूरा चुनाव लड़ा था। हालांकि सिरसा ने पार्टी को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका में रहे। इसके अलावा कमेटी के पूर्व महासचिव गुरमीत सिंह शंटी, कमेटी के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ, मंजीत सिंह औलख, हरजीत सिंह जीके (मंजीत सिंह जीके के भाई), मलकिंदर सिंह, हरिंदर पाल सिंह, जागो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह, हरजिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह बराड़, कुलदीप सिंह साहनी, ओंकार सिंह राजा शामिल हैं। इसमें कई एक्जक्यूटिव मेंबर भी शामिल थे। इसके अलावा जागो पार्टी के महासचिव परमिंदर पाल सिंह भी चुनाव हार गए।

एक नजर... कौन कितने मतों से जीता
. शिरोमणी अकाली दल बादल गुट रोहिणी से सरबजीत सिह विर्क 1113 मतों से जीते। 
. स्वरूप नगर से बादल गुट सुखबीर सिंह कालरा 123 मतों से जीते।
. सिविल लाइन से बादल गुट के जसबीर सिंह जस्सी 676 मतों से जीते है।
. महेंद्र पाल सिंह चड्ढा पीतमपुरा से बादल गुट 855 मतों से जीते।
. मॉडल टाउन: करतार सिंह चावला सरना गुट-583 मतों से जीते
. शक्ति नगर: हरविंदर सिंह केपी बादल गुट-1281 मतों से जीते।
. त्रिनगर: जसप्रीत सिंह बादल गुट-256 मतों से जीते।
. शकुर बस्ती जत्थेदार बलदेव सिंह सरना गुट-183 मतों से जीते।
. पंजाबी बाग:हरविंदर सिंह सरना-469 मतो से जीते।
. गुरु हरकिशन नगर:सुरजीत सिंह जीती बादल गुट-1540 मतों से जीते।
. चंदर विहार:अनुप सिंह घुम्मन सरना गुट-118 मतों से जीते।
. देव नगर-परमजीत सिंह राणा जागो पार्टी-238 मतों से जीते।
. राजिंदर नगर-परमजीत सिंह खुराना-सरना गुट 273 मतों से जीते।
. कनॉट प्लेस:अमरजीत सिंह पिंकी-बादल गुट-277 मतों से जीते।
.रमेश नगर:गुरुदेव सिंह बादल गुट-443 मतों से जीते।
. टैगोर गार्डेन:भुपिंदर सिंह गिन्नी-बादल गुट-63 मतों से जीते।
. रघुवीर नगर: सतेंद्र पाल सिंह-बादल गुट-637 मतों से जीते।
. राजौरी गार्डेन-इंद्रप्रीत सिंह मोंटी सरना गुट-235 मतों से जीते।
. हरी नगर-तेजेंद्र सिंह गोपा  सरना गुट-211 मतों से जीते।
. फतेह नगर:अमरजीत सिंह पप्पू बादल गुट-290 मतों से जीते।
. ख्याला:राजिंदर सिंह बादल गुट-345 मतों से जीते।
. श्याम नगर:हरजीत सिंह पप्पा बादल गुट-34 मतों से जीते।
. विष्णु गार्डेन:हरविंदर सिंह संधू-14 मतों से जीते।
. रवि नगर: गुरमीत सिंह बिल्लू बादल गुट-307 मतों से जीते।
. तिलक नगर:जतिंदर सिंह सोनू सरना गुट-484 मतों से जीते।
. संतगढ़:रणजीत कौर बादल गुट-436 मतों से जीते।
. तिलक विहार: आत्मा सिंह बादल गुट-86 मतों से जीते।
. गुरु नानक नगर:रमिंदर सिंह श्वेता बादल गुट-770 मतों से जीते।
. कृष्णा पार्क:जगदीप सिंह काहलो बादल गुट-112 मतों से जीते।
. विकाश पुरी:अमरीक सिंह सरना गुट-322 मतों से जीते।
. उत्तम नगर:रमनजोत सिंह मीता बादल गुट-557 मतों से जीते।
. जनकपुरी: कुलतार सिंह कोचर सरना गुट-1063 मतों से जीते।
. शिव नगर: रमणदीप सिंह बादल गुट-653 मतों से जीते।
. सरिता विहार: गुरप्रीत सिंह जस्सा बादल गुट-481 मतों से जीते।
.  लाजपतनगर:जतिंदर सिंह संटी सरना गुट-706 मतों से जीते।
. सफदरजंग एन्क्लेव:सतनाम सिंह जागो-52 मतों से जीते।
. मालवीय नगर:गुरप्रीत सिंह खन्ना सरना गुट-774 मतों से जीते।
. ग्रेटर कैलाश:मनजित सिंह जीके जागो-661 मतों से जीते।
. कालकाजी: हरमीत सिंह कालका बादल गुट-787 मतों से जीते।
. जंगपुरा: तरविंदर सिह मारवाह निर्दलीय-571 मतों से जीते।
. नवीन शहादरा:परविंदर सिंह लक्की बादल गुट-108 मतों से जीते।
. दिलशाद गार्डेन:बलबीर सिंह बादल गुट-941 मतों से जीते।
. विवेक विहार: जसमेन सिंह नोनी, बादल गुट-292 मतो से जीते।
. गीता कॉलोनी: सुखबीर सिंह बब्बर बादल गुट-202 मतो से जीते।
. खुरेंजी खास-हरजिंदर कौर जग्गा सरना गुट-371 मतो से जीते।
. प्रीत विहार:भूपिंदर सिंह भूल्लर बादल गुट-6 मतो से जीते।

312 कंडीडेट लड़े थे चुनाव
. 37.27 प्रतिशत रहा मतदान
. चुनाव में 6 धार्मिक दलों सहित निर्दलीय कुल 312 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। 
. इसम 132 प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे।
. दिल्ली के 46 वार्डो पर हुए मतदान में इस बार वोटिंग प्रतिशत बहुत कम रहा था। 
. इस बार 1,27,472 कुल वोट ही पड़े। 
. मतदान 37.27 प्रतिशत रहा। 
. इस बार कुल 3,42, 065 मतदाता थे। 
. कुल 1,27, 472 मत पड़े। 
. इसमें से 68,194 पुरूष मतादाता एवं 59,278 महिला मतदाताओं ने वोट किया।
. 2017 के चुनाव से इस बार करीब 8 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। 
. 2017 के चुनाव में 45.61 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें