फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन, बिहार से पंजाब तक के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 01 Jun 2023 08:00 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे की ओर से कटिहार–अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने अमृतसर-कटिहार वाया दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही अमृतसर-समस्तीपुर-अमृतसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेंगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वाया ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने उज्जैनी एक्सप्रेस को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तक विस्तार दे दिया है।

विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 05734/05733 कटिहार–अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05433 अमृतसर से कटिहार के लिए प्रत्येक सोमवार को 3 जुलाई तक चलेगी। वापसी दिशा में कटिहार से यह ट्रेन 1 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में लुधियाना, अंबाला, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर स्टेशन पर भी ठहरेगी। इसके अलावा रेलवे ने 05273/05274 समस्तीपुर-अमृतसर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05273 समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल 6 से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05274 आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें