फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: व्यापारी की मौत पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- एनकाउंटर की हिंसक संस्कृति का दुष्परिणाम 

Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित कानपुर के बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की सोमवार की देर रात रहस्यमय हाल में मौत हो गई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में व्यापारी की रहस्यमयी मौत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में पुलिस की बर्बरता ने एक युवा व्यापारी की जान ले ली। ये बहुत ही दुखद और निंदनीय है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने एनकाउंटर की जिस हिंसक संस्कृति को जन्म दिया है, ये उसी का दुष्परिणाम है। संलिप्त लोगों पर हत्या का मुकदमा चले और उत्तर प्रदेश को हिंसा में धकेलनेवाले इस्तीफा दें। 



बता दें कि गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित कानपुर के बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की सोमवार की देर रात रहस्यमय हाल में मौत हो गई। साथ में आए दोस्तों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर आधी रात आई पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी जिससे बचने को वह भागा और गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि पुलिस का कहना है कि मनीष नशे में था और बिस्तर से उठते ही लड़खड़ा कर गिर गया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह व चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बर्रा निवासी मनीष गुप्ता अपने दोस्त प्रदीप सिंह और हरवीर सिंह के साथ गोरखपुर घूमने आया था। सिकरीगंज के चंदन सैनी से तीनों की पुरानी दोस्ती थी। उसने ही कृष्णा पैलेस में अपने नाम पर रुम बुक कराया था। सोमवार की रात पुलिस चेकिंग करने के लिए पहुंची थी।

इस दौरान एक रुम में तीन लोगों के मौजूद होने पर कमरे में जाकर पुलिस चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मनीष रहस्यमय तरीके से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई फिर मेडिकल कॉलेज लेकर गई। जहां पर उसकी मौत हो गई।
 
होटल के बाहर हंगामा
मौत की खबर पाने के बाद जुटे दोस्त होटल के बाहर जमकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। बाद में मौके पर शाहपुर पुलिस को भेजा गया ताकि आक्रोश को कम किया जा सके।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें