फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर: राजधानी की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में हुई दर्ज, दिवाली पर और गंभीर होंगे हालात

Tue, 02 Nov 2021 08:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सफर का अनुमान है कि दिवाली की रात से पराली का धुआं बढ़ना शुरू होगा और छह नवंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इन दो दिनों के अंदर पराले के धुएं की हिस्सेदारी 20 से 30 फीसदी तक दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
pollution in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा गत तीन दिनों से लगातार बिगड़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर एनसीआर के अधिकांश शहरों के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी बहुत खराब श्रणी में दर्ज हुई है। राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका 345 औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ बवाना रहा है। इसके बाद नरेला सबसे प्रदूषित इलाका दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर इंडिया का अनुमान है कि दिवाली की रात तक वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है।

विज्ञापन


सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों में 1795 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 तत्व की प्रदूषण में छह फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई है। इस समय हवा का स्तर दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिशा की ओर बना हुआ है। इस वजह से अधिक पराली जलने के बाद भी दिल्ली में पराली का धुआं कम पहुंच रह है। सफर का अनुमान है कि दिवाली की रात से पराली का धुआं बढ़ना शुरू होगा और छह नवंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इन दो दिनों के अंदर पराले के धुएं की हिस्सेदारी 20 से 30 फीसदी तक दर्ज की जा सकती है। इससे हवा में पीएम 2.5 व पीएम 10 के स्तर में भी इजाफा होगा और यह बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी तक दर्ज हो सकता है। मंगलवार को हवा में पीएम 10 का स्तर 252 व पीएम 2.5 का स्तर 131 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 24 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 303 रहा, जो एक दिन पहले 281 रहा था। इसके अलावा फरीदाबाद का एक्यूआई 306, गाजियाबाद का 334, ग्रेटर नोएडा का 276, गुरुग्राम का 287 व नोएडा का 303 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन


दिवाली के बाद शुरू होगा ठंडी हवाओं का दौर
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद अगले चार दिनों के भीतर दिल्ली में भी मौसम में बदलाव आना शुरू होगा। इस कड़ी में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक का अहसास बढ़ेगा। साथ ही दिन में धूप की कसावट भी हल्की होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 93 फीसदी रहा। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन धूप में तेजी नहीं रही। इस वजह से गर्मी का अहसास नहीं रहा। सुबह के समय जहां कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहा वहीं, शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहेगा और अगले तीन-चार दिनों के भीतर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई
बवाना-345
आईटीओ-320
जहांगीरपुरी-329
मुंडका-305
नरेला-343
पटपड़गंज-302
सोनिया विहार-322
विवेक विहार-317
वजीरपुर-339
अलीपुर-333

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें