फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर: धनतेरस के चलते कई इलाकों में लगा भारी जाम, वाहनों की लंबी कतार से लोग बेहाल

Tue, 02 Nov 2021 08:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि खजूरी कैरिजवे की ओर जाते समय नानकसर गुरुद्वारा के पास एक बस खराब है, इस मार्ग का प्रयोग करने से बचें। 
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार है। भारी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे हैं। जिससे दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल है। कई इलाकों में भीषण जाम लगा है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन


सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ने से हर इलाके में जाम जैसी स्थिति हो गई है। कश्मीरी गेट बस अड्डे पर भारी जाम लगने से लोगों का बुरा हाल है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि खजूरी कैरिजवे की ओर जाते समय नानकसर गुरुद्वारा के पास एक बस खराब है, इस मार्ग का प्रयोग करने से बचें। उधर, नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग पर फिल्मसिटी सेक्टर-16ए के सामने एक गाड़ी खराब हो गई है, जिसके चलते यातायात धीमी गति से चल रहा है।

कोरोना के मामले कम होते ही लोग बाजारों में खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ त्योहारों के बीच लोगों की लापरवाही और भीड़ का असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को राजधानी में 12 इलाकों को सील कर दिया है। यहां कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। इन इलाकों में अगले 14 दिन के लिए सभी प्रकार की छूट रोक दी गई है। लोगों की निगरानी और कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विभाग ने इन इलाकों में सिविल डिफेंस के जवानों को भी तैनात किया है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार तक राजधानी में 86 इलाके कंटेनमेंट जोन में थे, लेकिन पिछले एक दिन में 12 नए इलाकों को सील करने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 98 हो चुकी है। इससे पहले 29 अक्तूबर तक राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 93 थी, लेकिन इसके बाद हर दिन कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी आई और इनका आंकड़ा कम होकर 86 तक आ चुका था, लेकिन दैनिक संक्रमित मामलों में 16 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कंटेनमेंट जोन में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें