फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईसीटीई का दावा : 2025 तक एक करोड़ छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप, कई जगह अवसर

Fri, 27 Aug 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • एआईसीटीई तकनीकी कॉलेजों के छात्रों को मुहैया करवाएगा प्लेटफार्म
  • एक दिन में 6.1 लाख इंटर्नशिप से रचा इतिहास 
विज्ञापन
इंटर्नशिप - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले एक करोड़ छात्रों को वर्ष 2025 तक इंटर्नशिप मिलेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई ) तकनीकी प्रोग्राम के छात्रों को यह इंटर्नशिप का प्लेटफार्म मुहैया करवाएगा। इसमें शहरी के अलावा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि इंटर्नशिप समय की मांग है। इसमें बीटेक पहले से चौथे वर्ष के छात्रों को भाग लेने का मौका मिलेगा। पिछले पांच साल में पांच लाख इंटर्नशिप आयोजित की गई थीं। जबकि तीसरे इंटर्नशिप दिवस के मौके पर बुधवार को एक  ही दिन में छात्रों को 6.1 लाख  इंटर्नशिप से जोड़ा है। वहीं, वर्ष 2025 तक एआईसीटीई ने 1 करोड़ इंटर्नशिप प्रदान करने की योजना बनाई है। छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए सभी प्रकार की कंपनियों से बात की जाएगी। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्नातक डिग्री प्रोग्राम में अनिवार्य इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दी है। इसे सभी कॉलेज, तकनीकी कॉलेजों समेत उच्च शिक्षण संस्थानों को लागू करनी अनिवार्य है। इसके तहत संस्थानों में पंजीकृत छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़ना अनिवार्य रहेगा। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को रोजगार और अपने काम शुरू करने की तैयारी करवाना मकसद है।
विज्ञापन


यहां मिलेंगे मौके: 
एआईसीटीई सीडैक, आईईईई, एनएचएआई, एनसीडीसी, सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट, कॉरपोरेट समेत अन्य कैटगरीज में इंटर्नशिप मुहैया करवाएगी। इसके अलावा उज्जवला, एडुस्किल,एयरोस्पेस,आईडीएस,नशा मुक्त भारत अभियान,सिसको,टयूलिप,वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में भी मौके मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें