फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होगी कोरोना की एंटीबॉडी कॉकटेल दवा, दिल्ली के इस अस्पताल से होगी शुरुआत

Thu, 27 May 2021 08:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दवा कोरोना रोगियों की स्थिति बिगड़ने से पहले हल्के और मध्यम लक्षणों से सुरक्षा प्रदान करती है। इससे पहले मंगलवार को हरियाणा के 84 वर्षीय मरीज मोहब्बत सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इस दवा की डोज दी गई थी।
विज्ञापन
टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में संक्रमण के मरीजों को भी अब कोरोना की एंटीबॉडी कॉकटेल दवा दी जाएगी। इसकी शुरुआत ओखला के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में होगी। देश में सबसे पहले गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मरीज को यह दवा दी गई थी।

विज्ञापन

       
फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि अस्पताल में गुरुवार से कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटीबॉडी दवा जो कासिरिविमैब और इम्देवीमैब का कॉकटेल है। इसकी डोज कोरोना के रोगियों को दी जाएगी। 
  
यह दवा कोरोना रोगियों की स्थिति बिगड़ने से पहले हल्के और मध्यम लक्षणों से सुरक्षा प्रदान करती है। इससे पहले मंगलवार को हरियाणा के 84 वर्षीय मरीज मोहब्बत सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इस दवा की डोज दी गई थी। कॉकटेल दवा को लेने वाले वह भारत के पहले मरीज बने थे।
विज्ञापन

    
जब पिछले साल ट्रम्प कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे तब उनके इलाज में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का इस्तेमाल किया गया था। एक सप्ताह के भीतर वह काम पर वापस आ गए थे। इस दवा की एक डोज की कीमत करीब 60 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें