फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीडीएमए की हरी झंडी के बाद सिनेमा घरों का नहीं उठा पर्दा, शुक्रवार से है उम्मीद

Tue, 27 Jul 2021 06:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीडीएमए ने शनिवार को सिनेमा घर चालू करने की इजाजत दी थी, वहीं सिनेमा घर के मालिक एक दम उन्हें चालू करने की स्थिति में नहीं है। उनका कहना है कि एक ओर उनके अधिकारी व कर्मचारी कई माह से छुट्टी पर गए हुए हैं। इस कारण तत्काल सिनेमा घर चालू करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
सिनेमाघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हरी झंडी के बावजूद सोमवार को सिनेमा घरों का पर्दा नहीं उठा। दरअसल डीडीएमए ने दो दिन पहले ही सिनेमा घर खोलने की छूट दी थी। संभवत शुक्रवार को सिनेमा घर चालू होने की संभावना है। दिल्ली में 112 सिनेमा घर एवं मल्टीप्लेक्स है।

विज्ञापन


डीडीएमए ने शनिवार को सिनेमा घर चालू करने की इजाजत दी थी, वहीं सिनेमा घर के मालिक एक दम उन्हें चालू करने की स्थिति में नहीं है। उनका कहना है कि एक ओर उनके अधिकारी व कर्मचारी कई माह से छुट्टी पर गए हुए हैं। इस कारण तत्काल सिनेमा घर चालू करना संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में अभी सिनेमा घर बंद होने के कारण नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस वजह से लोगों के सिनेमा घरों तक आने की उम्मीद कम है। लिहाजा सिनेमा घर चालू करने पर उनका खर्च निकलना मुश्किल है।

उधर डीडीएमए की हरी झंडी मिलने के बाद कई सिनेमाघरों की सफाई करने के साथ-साथ उनको सैनिटाइज कराने की शुरूआत हो गई है, लेकिन अधिकतर सिनेमाघरों का अभी ताला नहीं खुला है। सिनेमा घर वाले शुक्रवार से उन्हें चालू करने की योजना बना रहे है। वह जल्द ही सिनेमा घरों पर पुरानी फिल्म दिखाएंगे। वह ऐसी फिल्म लगाने पर विचार कर रहे है जिन्हें लोग देखने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें