फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर कोर्सेज में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर होंगे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में तीसरी कटऑफ के लिए दाखिलों का दौर जारी है। ईद-उल-मिलाद के कारण इस कटऑफ में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को चार दिन मिले हैं। इस कटऑफ में दाखिला नहीं लिया है तो तुुरंत ले लें। तीसरी कटऑफ लिस्ट में पॉपुलर कोर्सेज में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिलों के अवसर कम होने जा रहे हैं। अधिकतर मौके आरक्षित श्रेणी के लिए ही रहेंगे। दाखिले रद्द होने पर ही कुछ कॉलेजों में स्पेशल कटऑफ में सीटें रहेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को स्पेशल कटऑफ जारी होनी है। इसमें सीट होने पर उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा, जिन्हें पहली तीन में नहीं मिल पाया। साथ ही, तीसरी कटऑफ के मुताबिक और उससे अधिक अंक वालों को ही दाखिला मिल सकेगा। सामान्य वर्ग को चौथी लिस्ट से ज्यादा उम्मीद नहीं लगानी चाहिए। इसका कारण है कि गिने-चुने कॉलेजों में बेहद कम कोर्सेज की चौथी लिस्ट आने की संभावना है। डीयू के कैंपस कॉलेजों, आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में करीब 49 हजार सीटें भर चुकी हैं।
आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश द्विवेदी ने बताया कि उनके यहां 800 सीटों पर करीब 1800 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह पहले से ही ओवर एडमिशन हैं। लिहाजा अधिकतर कोर्सेज में अगली कटऑफ में दाखिले के मौके कम हैं। हालांकि बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले रद्द होने शुरू हुए हैं। इससे शायद कुछ सीटें खाली हों, लेकिन सही स्थिति शुक्रवार को ही पता सकेगी। कई कोर्सेज में तो ओबीसी, एससी की सीटें भी फुल हो रही हैं। स्पेशल कटऑफ में सामान्य के लिए कम एसटी और अन्य श्रेणियों (कश्मीरी विस्थापित, ईडब्ल्यूएस) के लिए मौके हो सकते हैं।
विज्ञापन

रामजस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज खन्ना ने कहा कि अभी दाखिले के लिए बृहस्पतिवार तक का समय है। ऐसे में शुक्रवार तक ही स्पेशल कटऑफ में दाखिले की गुंजाइश का पता चल सकेगा। उनके यहां जितनेे दाखिले रद्द हो रहे हैं, उतने नए हो भी रहे हैं। इस कारण अभी ज्यादा दाखिले जैसी स्थिति नहीं है। दाखिला विशेषज्ञ कहते हैं कि कई कॉलेजों में पॉपुलर कोर्सेज के लिए स्पेशल कटऑफ में दाखिले बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें