फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी नहीं मांगने पर सरेराह कत्ल करने वाले चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात घर से बुलाकर पेंटर इमरान की सरेराह हत्या की गुत्थी नेब सराय थाना पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात गाली देने के बाद माफी नहीं मांगने पर हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में निराला (18), अजय (19) और दो नाबालिगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार रात एल-ब्लॉक संगम विहार में इमरान (19) की हत्या की सूचना मिली थी। नेब सराय थाना पुलिस ने घटनास्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की। छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी निराला व उसके तीन साथियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में निराला व अजय ने बताया कि दोनों पेंटर हैं। इमरान भी पेंटिंग का काम करता था। काम के दौरान इमरान ने निराला से गाली-गलौज कर दी थी। इसका विरोध करते हुए निराला ने इमरान से माफी मांगने के लिए कहा था। इमरान माफी नहीं मांग रहा था।
रविवार रात इमरान अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान निराला ने कॉल कर इमरान को बाहर बुलाया। इमरान के गली में आकर बातचीत के दौरान ही निराला ने अचानक चाकू निकालकर इमरान पर वार कर दिया। वारदात के बाद वह साथियों संग फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें