फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित गुज्जर हत्या मामला- गवाहों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम : जेल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी अंकित गुज्जर की हत्या से संबंधित मामले में गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्हें सीसीटीवी निगरानी में एक अलग सेल रखा गया है। जेल महानिदेशक ने हाईकोर्ट में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन गवाहों के लिए भी यही व्यवस्था की जाएगी जो फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की पीठ के समक्ष दाखिल रिपोर्ट में जेल प्रशासन ने कहा कि जेल में अन्य कैदियों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। अदालत ने रिपोर्ट को रिकार्ड पर लेते हुए कहा कि अब याचिका पर आगे निर्देश देने की जरूरत नहीं है और उन्होंने याचिका का निपटारा कर दिया। जेल के पांच कैदियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश देने के लिए याचिका दायर की थी।
जेल प्रशासन ने बताया कि दो कैदियों के सेल में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 24 घंटे इनकी निगरानी की जा रही है। इस संबंध में जेल पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें कैदियों पर विशेष नजर रखने को भी कहा गया है। उन पर हर समय निगरानी के लिए तमिलनाडु पुलिस के दो विशेष पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों को इन कैदियों की पर्याप्त सुरक्षा और उनकी हरकतों पर भी पैनी नजर रखने के लिए जानकारी दी गई है।
हाईकोर्ट ने आठ अगस्त को अंकित गुर्जर की हत्या मामले की जांच हाईकोर्ट ने पुलिस से लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को सौंप दी थी। अदालत ने कहा था कि ये पूरा मामला हिरासत में हिंसा का है। 29 वर्षीय कैदी अंकित गुर्जर चार अगस्त को तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में मृत पाया गया था।
अंकित की मां ने आरोप लगाया था कि जेल में अंकित से क्रूरता की गई, बिना किसी चिकित्सा सुविधा के एकांत कमरे में मरने के लिए छोड़ दिया गया था। सीसीटीवी को बंद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें