फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विधानसभा परिसर में आप विधायकों ने जलाया भाजपा का पुतला, विशेष सत्र के चौथे दिन भी हुआ हंगामा

Wed, 31 Aug 2022 12:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप और भाजपा विधायक आमने-सामने आ गए। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे के भेंट चढ़ गई। अपनी बात पहले रखने के मसले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष सदन की कार्यवाही शुरू होते भिड़ गए। आप ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की चर्चा कराने मांग की, जबकि भाजपा आबकारी नीति पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ गई। इससे सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


 सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर बिड़लान ने आप विधायक आतिशी को बोलने का अवसर दिया। इसका भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने विरोध किया। गुप्ता आबकारी विभाग के भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने के लिए अड़े थे। हंगामा बढ़ने पर बिड़लान ने गुप्ता को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद भाजपा की तरफ से विधायक अजय महावर ने मोर्चा संभाला। 

थोड़ी देर में महावर को भी मार्शल ने बाहर निकाल दिया। इसी बीच आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला विरोधी है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने पलटवार करते हुए आप को महिला विरोधी करार दिया। शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में शराब की दुकानें खोलकर आप ने महिलाओं का जीवन खराब कर रखा है। 
विज्ञापन


दूसरे भाजपा विधायकों ने इसमें सुर मिलाया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी को छोड़कर सबको मार्शल से निकलवा दिया गया। बाद में बिधूड़ी ने सदन का बहिष्कार किया।

विज्ञापन

भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं: अतिशी
भाजपा विधायक आप विधायक आतिशी को नहीं बोलने दे रहे थे इस कारण उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं। वह विधानसभा की कार्रवाई चला रही एक महिला का सहयोग नहीं कर रहे और उनकी बात नहीं मान रहे हैं और एक महिला विधायक को बोलने नहीं दे रहे हैं।

अतिशी ने की सीबीआई जांच की मांग
आप विधायक अतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में विधायक खरीदने पर लगी हुई है और इस दौरान वह कई हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई निदेशक से मिलने का समय मांगा है। 

आप ने भाजपा सांसदों की मांग का किया समर्थन
वहीं, आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम भाजपा सांसदों कि उस बयान का समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने मांग की है कि आप विधायकों की खरीद की जांच होनी चाहिए। भाजपा की ओर से विधायकों की खरीद करना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है इसे रोकने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा की देश में केवल आप के विधायक नहीं बिके। आप ने हर बार भाजपा को एक्सपोज किया है। 

कुलदीप के संबोधन के बाद आप विधायकों ने सदन में विधायकों की जांच कराने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी विधायक सदन के बीचों-बीच आ गए। आप विधायकों के शांत नहीं होने पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने सदन की बैठक कल तक स्थगित कर दी।

आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया
आप विधायक विधानसभा से नारेबाजी लगाते हुए विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे, उन्होंने ऑपरेशन लोटस की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें