दावा, सीबीआई पर गिरफ्तारी का दबाव
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके घर सीबीआई भेजी गई, 14 घंटे तक खोजबीन और पूछताछ हुई। उन्होंने हर सवालों का जवाब दिया। सीबीआई संतुष्ट रही। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोल रहे है कि सवालों का जवाब दो। इससे साफ है कि उन्हें सीबीआई पर विश्वास नहीं है। सिसोदिया ने सदन को बताया कि जब घर से सीबीआई को कुछ नहीं मिला तो बैंक लॉकर की जांच करने पहुंच गई। वहां उन्हें कुल मिलकर 70-80 हजार कीमत का सामान मिला और बच्चे का झुनझुना (खिलौना)। सीबीआई की तरफ से तो क्लीन चिट मिली गई है। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई पर प्रधानमंत्री का दबाव है कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाए।