आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने एक स्कूल की छत गिरने के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि विद्यालय की छत गिरना यह बताता है कि बच्चों को अपनी जान खतरे में डालकर शिक्षा हासिल लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर हमला किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए उचित सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जिससे उनके पूरी जिंदगी विकास करने की संभावनाएं बेहद कम हो जाती हैं। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ है जो बच्चों को उनके संपूर्ण विकास का अवसर उपलब्ध कराती है। पार्टी ने वादा किया कि यूपी में सरकार बनने पर यहां के छात्रों को भी दिल्ली की तरह की उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने एक स्कूल की छत गिरने के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि विद्यालय की छत गिरना यह बताता है कि बच्चों को अपनी जान खतरे में डालकर शिक्षा हासिल लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह व्यवस्था यह भी बताती है कि उत्तर प्रदेश में गरीबों के भविष्य के साथ किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है।
वैभव माहेश्वरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर 1,07,000 स्कूलों के कायाकल्प का दावा कर रहे हैं, लेकिन विद्यालय की छतें गिर रही हैं जो सरकार की झूठ की पोल खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा बिना देश और समाज के विकास की कल्पना बेमानी है, ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में झूठे दावे करके प्रदेश की जनता के साथ छल किया है।