फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: एक ही दिन में दिल्ली के 984 इलाके सील, कोई छूट नहीं, कम पड़ रहे सिविल डिफेंस के जवान

Tue, 04 Jan 2022 08:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एक गली की किसी एक इमारत में एक से अधिक संक्रमण के मामले हैं तो वहां इमारत को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पहले पूरी गली को ही सील किया जाता था, लेकिन अब गली को सील नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई इलाके सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेज होते ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले एक दिन में ही दिल्ली के 984 नए इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 2992 हुई है। बीते सोमवार तक राजधानी के 2008 इलाके कंटेनमेंट जोन में थे, लेकिन अब इनकी संख्या और अधिक बढ़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि इन सभी इलाकों में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गई है। यहां सभी तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन की संख्या काफी बढ़ रही है। ऐसे में अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन के स्तर पर काम किया जा रहा है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर एक गली की किसी एक इमारत में एक से अधिक संक्रमण के मामले हैं तो वहां इमारत को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पहले पूरी गली को ही सील किया जाता था, लेकिन अब गली को सील नहीं किया जा रहा है। हालांकि गली में मौजूद बाकी घरों में कोरोना की जांच, गंभीर सांस रोगी और इन्फ्लूएंजा के मामलों की जांच की जा रही है।

सिविल डिफेंस के जवान पड़ रहे कम
जानकारी मिली है कि कंटेनमेंट जोन की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है उसके आधार पर सिविल डिफेंस के जवान कम पड़ रहे हैं। ऐसे में हर कंटेनमेंट जोन में सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया जा सकता है। इसलिए स्थानीय आशा कर्मचारी, आंगनवाड़ी और सिविल डिफेंस सभी का सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें