फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टीकाकरण: सरकारी केंद्रों में 70 प्रतिशत वैक्सीन को पहली खुराक वालों के लिए रखा जाएगा आरक्षित

Mon, 16 Aug 2021 12:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों में कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीकों की 70 प्रतिशत डोज उन लोगों के लिए आरक्षित रखी जाए जिन्हें टीके की पहली खुराक दी जानी है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए रविवार को सरकार ने नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों में कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीकों की 70 प्रतिशत डोज उन लोगों के लिए आरक्षित रखी जाए जिन्हें टीके की पहली खुराक दी जानी है।
विज्ञापन


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोविशील्ड टीकों को पहली डोज के रूप में देने के अनुपात को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जा सकता है। मालूम हो कि यह अनुपात वर्तमान में 40 प्रतिशत है।

वहीं, कोवाक्सिन टीकों को पहली डोज के रूप में देने के अनुपात को 50 से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली में रविवार तक कोरोना वैक्सीन की कुल 1.15 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 32,66,927 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें