डीयू के मुताबिक, पोर्टल शुरू होने के बाद मंगलवार शाम 5 बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों में 64,994 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। डीयू से पीजी करने की चाह रखने वाले 76,160 व एमफिल और पीएचडी के लिए कुल 10,613 विद्यार्थियों ने पंजीकरण फॉर्म भर दिया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे दिन करीब 65 हजार पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। डीयू की 91 कॉलेज की कुल 70 हजार सीटों के लिए सोमवार रात आठ बजे से पोर्टल जारी किया गया है। इसके दो घंटे के भीतर ही 8087 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। दाखिले के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन
डीयू के मुताबिक, पोर्टल शुरू होने के बाद मंगलवार शाम 5 बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों में 64,994 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। डीयू से पीजी करने की चाह रखने वाले 76,160 व एमफिल और पीएचडी के लिए कुल 10,613 विद्यार्थियों ने पंजीकरण फॉर्म भर दिया है।
कोरोना महामारी को देखते हुए डीयू ने इस बार भी पिछले वर्ष की तरह दाखिला प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है। इस बार डीयू के कुल 91 कॉलेजों की कुल 70 हजार सीटों पर दाखिले की दौड़ चल रही है। पिछले वर्ष स्नातक स्तर पर सीटों की संख्या 65 हजार से भी कम थी। पीजी व एमफिल और पीएचडी में दाखिला लेने वाले छात्र आगामी 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र डीयू के प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (डीयूईटी) देना होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर छात्रों की समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तिथि की भी घोषणा की जाएगी। हालांकि, प्रशासन ने ओपन डेज के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। ओपन डेज में कॉलेजों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं, वेबनिर का भी आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष डीयू दाखिला संबंधित शिकायतों के लिए छात्रों की सुविधा हेतु ओपन डेज का आयोजन करता है। इसमें छात्र दाखिले से जुड़ी समस्याएं डीयू के अधिकारियों के सामने रखते हैं।