फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम जमानत पर रिहा 45 आरोपी अन्य मामलों में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए विचाराधीन कैदियों में से 45 फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गए। पुलिस ने उन्हें पुन: गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल प्रशासन ने यह रिपोर्ट हाईकोर्ट को दी है।
विज्ञापन

तिहाड़ जेल अधीक्षक ने पेेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि महामारी की दूसरी लहर में उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी ने विचार विमर्श कर 3200 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। इनमें से 45 को पुलिस ने पुन: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने पर गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कानूून व्यवस्था के संबंध में जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा गया है और मामले की सुनवाई 17 अगस्त तय है। उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले में सुनवाई कर जो समुचित आदेेश देगी, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जेल में कोरोना महामारी को रोकने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी की सिफारिश पर विचाराधीन कैदियों को सशर्त अंतरिम जमानत प्रदान की गई थी। आगामी सुनवाई में तय होगा कि उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाई जाए या फिर समर्पण करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें