फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में खुला आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक, वकीलों को होगी सहूलियत

Fri, 13 Aug 2021 11:37 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सत्येंद्र जैन ने दिल्ली बार असोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी राजधानी के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए संकल्पबद्ध है। 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार (13 अगस्त) को आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस मोहल्ला क्लीनिक से तीस हजारी कोर्ट के वकीलों, अन्य सपोर्टिंग स्टाफ, अपने केसों की सुनवाई के मामले में कोर्ट आ रहे लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इसी तरह के मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने दिल्ली बार असोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी राजधानी के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए संकल्पबद्ध है। दिल्ली सरकार ने पूर्व में वकीलों के हितों को ध्यान में रखने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आगे भी वह वकीलों को हरसंभव उचित सहायता देने के लिए तैयार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें