फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रगति मैदान में 8 से 16 जनवरी तक होगा पुस्तक मेले का आयोजन, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने की घोषणा

Sun, 10 Oct 2021 11:13 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के 30वें संस्करण का आयोजन अगले वर्ष 8 से 16 जनवरी के दौरान किया जाएगा। इसका आयोजन प्रगति मैदान में बने नए हॉल में किया जाएगा। इस बार यह मेला 'आजादी का अमृत महोत्सव' की थीम पर आधारित होगा।
विज्ञापन
book fair - फोटो : G. pal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने रविवार को आगामी पुस्तक मेले की तारीखों की घोषणा की। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के 30वें संस्करण का आयोजन अगले वर्ष 8 से 16 जनवरी के दौरान किया जाएगा। इसका आयोजन प्रगति मैदान में बने नए हॉल में किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता के 75 वर्षों की खुशियां मनाने के लिए आगामी पुस्तक मेले की थीम 'आजादी का अमृत महोत्सव' होगी। मेले में इस थीम पर आधारिक कई सारे पैनल डिस्कशन, पुस्तक और चित्र प्रदर्शनी, बुक लॉन्च और चर्चा-परिचर्चा देखने को मिलेंगे।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन सबसे पहले साल 1972 में किया गया था। ऐसे में  2022 में यह मेला अपनी 50 वर्षगांठ मनाएगा। इसके लिए मेले में एक विशेष प्रदर्शनी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें