फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 3028 नए केस मिले, 27 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि बीते दो दिन की तुलना में मरीजों की संख्या फिर से तीन हजार पार कर गई। इनके अलावा लगातार दूसरे दिन राजधानी में 27 लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में अब कोरोना की दैनिक संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आई है। पिछले एक दिन में 63982 नमूनों की जांच में 4.73 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 3028 नए मामले सामने आए। वहीं 4679 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 27 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। इससे पहले 30 जनवरी को तीन हजार से अधिक मामले सामने आए थे। बहरहाल राजधानी में अभी तक 18,35,979 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17,95,190 मरीज ठीक हो गए, वहीं 25,919 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.41 फीसदी है।
विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस घटकर 14,870 रह गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 10,347 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 153 मरीज, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 11 मरीज और अस्पतालों में 1400 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 69 मरीज कोरोना संदिग्ध हैं जिनमें हल्के लक्षण हैं लेकिन जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। वहीं कोरोना संक्रमित 1331 मरीज भी उपचाराधीन हैं। इनमें से आईसीयू में 526 मरीज, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 451 मरीज और वेंटिलेटर पर 99 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 1027 दिल्ली से और 304 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 35961 रह गई
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना के कम होते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 35961 रह गई है। वहीं राजधानी में पिछले एक दिन में आरटी पीसीआर से 52,428 और रैपिड एंटीजन से 11,554 नमूनों की जांच हुई है जोकि बीते दिनों की तुलना में अधिक है। अभी तक 3,50,192,78 नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें