फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय के 28 पूर्व छात्र चयनित, बेहद आम परिवारों के बच्चे दूसरों के लिए बनेंगे मिसाल

Mon, 06 Jun 2022 02:45 PM IST
प्राची प्रियम सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

यूपीएससी 2021 में केंद्र सरकार के सरकारी स्कूलों के पूर्व छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। बेहद आम परिवारों के ये छात्र दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। इसमें जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, एमपी, झारखंड, बिहार,कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना के छात्र शामिल हैं।
 
विज्ञापन
UPSC 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के सरकारी स्कूल नवोदय विद्यालय के 28 पूर्व छात्रों ने यूपीएससी 2021 में सफलता पाई है। नवोदय विद्यालय के 28 पूर्व छात्रों ने यूपीएससी 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गरीबी रेखा से नीचे और बेहद आम परिवारों के यह छात्र अब दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। यह छात्र जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों से हैं। इसमें से इन उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक 15, 28, 89, से लेकर 669 में शामिल हैं। 

विज्ञापन


नवोदय विद्यालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कर्नाटक के जेएनवी कडपा के सी यशवंता कुमार रेड्डी ने ऑल इंडिया 15वीं  रैंक पायी है। जबकि आंध्र प्रदेश के जेएनवी विशाखापट्टनम के मंत्री मौर्या भारद्वाज को ऑल इंडिया 28वीं रैंक मिली है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के जेएनवी नरसिंघपुर के अंकित कुमार चौकसे को ऑल इंडिया 89 वीं रैंक प्राप्त मिली है। 

वहीं, महाराष्ट्र के जेएनवी लातुर के रामेश्वरा सुधकर को ऑल इंडिया 202 रैंक, मध्य प्रदेश के जेएनवी रेवा के मंयक मिश्रा को ऑल इंडिया 228 वी रैंक, झारखंड के लातेहार के मनीष कुमार को ऑल इंडिया 246वीं रैंक, बिहार के जेएनवीभागलपुर के विद्यासागर को ऑल इंडिया 272 वीं रैंक,कर्नाटक के तुमकुर  के कल्पाश्री केआर को 291 वीं रैंक, गुजरात के कच्छ के जयवीर को 341 रैंक, कर्नाटक के विनय कुमार को 352 रैंक,  राजस्थान के जयपुर के राजेश कुमार मौर्या को 367 वीं रैंक, मध्य प्रदेश के पन्ना की पूजा सैनी को 401 रैंक, बिहार के भागलुपर के मंजीत कुमार को 405 रैंक, बिहार के अरिया के कुमार शानू को 505 रैंक, मध्य प्रदेश के जेएनवी दमोह के शुभम कुमार शर्मा को 556वीं रैंक, तेलंगाना के वारंगल के रंजीत कुमार पार्थी को 574वीं रैंक, महाराष्ट्र के नासिक के प्रशांत सुरेश को 583 रैंक, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के चंद्रा शेखर मेहरा को 605 रैंक,असम के हलियाकंडी की आयुषी कलवर को 618 रैंक, राजस्थान के दोसा के गगन को 634वीं रैंक,  राजस्थान के सवाई के उमेश मीणा को 664वीं रैंक, कर्नाटक के हावेरी के चेतन कुमार को ऑल इंडिया 669 वीं रैंक मिली है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के यह चेहरे खास
उत्तर प्रदेश के बलिया जेएनयू के पीयूष कुमार राय को ऑल इंडिया 448 रैंक, यूपी के मऊ के केदार नाथ शुक्ला को 465 वीं रैंक, यूपी के बहराइच स्थित कुशीनगर के अतुल कुमार सिंह को ऑल इंडिया 510वीं रैंक, जम्मू -कश्मीर के डोडा के अंजीत सिंह को ऑल इंडिया 530वीं रैंक,  हरियाणा के जेएनवी महेंद्रगढ़ की दिव्या को 438वीं रैंक मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें