फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक मैनेजमेंट : चांदनी चौक में वाहनों के प्रवेश पर 20 हजार का चालान

Fri, 17 Sep 2021 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चांदनी चौक में वाहन लेकर आने वालों का यातायात पुलिस ऑनलाइन चालान कर रही है। नए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के तहत सुबह 9 से रात 9 बजे तक है प्रतिबंध। 
विज्ञापन
चांदनी चौक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदनी चौक की मुख्य सड़क पर दिन के समय मोटर चालित वाहन ले जाने वाले सावधान हो जाएं। री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। यातायात पुलिस ने 20 हजार रुपये का चालान करना शुरू कर दिया है। रोजाना करीब 50 लोगों के चालान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने चांदनी चौक के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत लागू लालकिला से फतेहपुरी मस्जिद तक करीब सवा किलोमीटर लंबी सड़क पर वाहनों के चालान के लिए पांच टीमें तैनात की हैं। ये टीमें 13 सितंबर से चालान कर रही हैं। इनमें सबसे अधिक दुपहिया वाहन शामिल हैं। री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 16 जून को उपराज्यपाल ने अधिसूचना जारी की थी। 

इसके तहत सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मोटर चालित वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ प्रवेश पर 20 हजार रुपये का चालान करने का प्रावधान किया गया है। यातायात पुलिस करीब दो माह तक लोगों को समझाने का कार्य करती रही। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने, तो चालान करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पकड़े जाने वाले लोग मिन्नतें करते दिखे।
विज्ञापन


मोबाइल पर तुरंत मिल रही जानकारी
चांदनी चौक में वाहन लेकर आने वालों का यातायात पुलिस ऑनलाइन चालान कर रही है। कुछ ही मिनट में वाहन मालिक के मोबाइल पर चालान की राशि एवं उसे जमा कराने का मैसेज आ जाता है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बहुत कम लोग ही बड़ी राशि लेकर चलते है। इस कारण नए प्लान के तहत ऑनलाइन चालान का निर्णय लिया गया है। 

रिक्शा-साइकिल वाले बिगाड़ रहे खूबसूरती 
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद चांदनी चौक एक दम नए रूप में दिखाई दे रहा है, लेकिन जैन मंदिर से लेकर फव्वारा चौक तक सड़क के दोनों तरफ रिक्शे वालों की लाइन लग रहती है। वहीं साइकिल वालों ने डिवाइडर पर पार्किंग बना दी है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। 

इन वाहनों पर प्रतिबंध नहीं
फायर टेंडर, एंबुलेंस, शव वाहन, गर्भवती महिलाओं व मरीजों के वाहन, उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस के वाहन, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, सीपीडब्ल्यूडी, दिल्ली जलबोर्ड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, बैंक मुद्रा वैन और सुरक्षा वैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें