फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रानीबाग में लहराया 115 फीट ऊंचा तिरंगा, पूरी दिल्ली में लगेंगे ऐसे 500 झंडे

Mon, 16 Aug 2021 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को हर तरह से संपन्न और सुरक्षित बनाना चाहती है। इसके लिए नागरिकों के स्वास्थ्य से लेकर उनके हर तरह के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को राजधानी के रानीबाग इलाके में 115 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाने के लिए पूरी दिल्ली में इस तरह के 500 झंडे लगाए जाएंगे। इसके बाद शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर सितंबर महीने से देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह सरकार की योजना दिल्ली@2047 का हिस्सा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को हर तरह से संपन्न और सुरक्षित बनाना चाहती है। इसके लिए नागरिकों के स्वास्थ्य से लेकर उनके हर तरह के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ने से देश मजबूत होता है, इसलिए सरकार ने देशभक्ति पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। ऐसा काम करने वाली यह देश की पहली सरकार है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश के डॉक्टरों ने कोरोना काल में अपने जान की परवाह न करते हुए दूसरे लोगों की जान बचाई। यही घटना बताती है कि वास्तव में देशभक्ति क्या होती है। जब अपनी जान की चिंता किए बिना अपने देशवासियों के हितों की चिंता की जाती है तब यही देशभक्ति की पराकाष्ठा होती है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि दिल्ली के हर बच्चे में इसी तरह की भावना कूट-कूट कर भरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें