फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: वीडियो बनाने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था यू ट्यूबर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 04:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने शिवानंद (24) नाम के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह वीडियो बनाने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था। पुलिस ने शिवानंद के साथी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चाकू मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंदापुर थाना पुलिस ने यू ट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए पिस्टल खरीदने और उसे लेकर घूमने वाले एक यू ट्यूबर को उसके नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके साथी के पास से एक चाकू मिला है। यू ट्यूबर के लाखों फॉलोअर है। पुलिस उससे पूछताछ कर पिस्टल मुहैया कराने वाले आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार यूट्यूबर की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी शिवानंद (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि 21 जून की शाम बिंदापुर थाना की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने द्वारका मोड़ के पास स्कूटी सवार दो युवकों को बिना हेलमेट जाते हुए देखा। रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में नाबालिग के बैग से एक चाकू मिला, जबकि स्कूटी चला रहे शिवानंद के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शिवानंद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की। शिवानंद ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद उसने एक साल का मेडिकल टेक्निशियन कोर्स किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें