फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पैसे के लेन-देन के विवाद में मैरेज ब्यूरो संचालक को चाकू से गोदा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 08:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंगोलपुरी इलाके में पैसे के लेन-देन के विवाद में दुकान के मालिक ने मैरिज ब्यूरो संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी इलाके में पैसे के लेन-देन के विवाद में दुकान के मालिक ने मैरिज ब्यूरो संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के दौरान ही आस पास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


राजकुमार सपरिवार वाई ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते हैं। वह जे ब्लॉक मंगोलपुरी में मैरिज ब्यूरो चलाते हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि आठ जून की शाम वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान मोहम्मद अनस उनसे मिलने के लिए आया। उसने एल ब्लॉक स्थित अनस की एक दुकान किराए पर ले रखी है। अनस आते ही दुकान खाली करने की बात करने लगा। पीड़ित ने उससे पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। इससे पहले भी वह पैसे मांगने पर गाली गलौज कर चुका था।

इस बात को लेकर दोनोें के बीच काफी देर तक बहस हुई। फिर आरोपी ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर राजकुमार से पानी पिलाने के लिए कहा। पानी देने के बाद पीड़ित मोबाइल देखने लगे। इसी दौरान अनस ने चाकू निकाल कर राजकुमार के पेट में घोंप दिया। चाकू लगते ही वह नीचे गिर गए। उसके बाद आरोपी ने उनके गले और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए और अनस को पकड़ लिया। आरोपी ने चाकू लहराकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें