फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: बारात में खाना खाने के बाद मौसी के घर जा रहा था युवक, रास्ते में लड़कों ने पीट-पीटकर किया घायल

Fri, 13 Sep 2024 09:27 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

ग्रेटर नोएडा में एक युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह बारात में गया था। इस दौरान युवकों पर हमला कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई आबादी के नाजिम चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट के मामले में घायल के भाई ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हापुड़ के पिलखुवा गढ़ी मस्जिद निवासी नदीम बुधवार को दादरी बारात में आया था। बारात नगर के जी रोड स्थित आरजी गार्डन फार्म हाउस में रुकी थी। रात्रि के समय नदीम बारात में खाना खाने के बाद अपनी मौसी के घर पैदल जा रहा था। रास्ते में नाजिम चौक के पास आया तो वहां पहले से ही डासना निवासी वसीम, भूरे व उनके दो साथी सामिर व नफीस खड़े थे, जो देखते ही नदीम को गाली-गलौज करने लगे। जब नदीम ने गाली गलौज का विरोध किया तो लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। 

वसीम ने अपनी जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। समीर ने लोहे की चैन से मारपीट करना शुरू कर दिया, जिससे उसके सिर व पेट में गंभीर चोट लगने से जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में हो गया। आसपास के लोगों ने देख शोर मचाया। शोर सुनकर मारपीट करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर घायल की मौसी के परिजन पहुंच गए। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया  घटना की सूचना पाकर घायल का भाई मुसलीन भी पहुंच गया। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई मुसलीन ने वसीम, भूरे, सामिर और नफीस के खिलाफ दादरी कोतवाली में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें