फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा बदला: दोस्ती तोड़ी तो लड़की का फेक अकाउंट बनाकर भेजे अश्लील वीडियो, बदनाम करने के लिए अपनाया ये हथकंडा

Sun, 05 Mar 2023 06:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने बताया कि 12वीं में पढ़ने के दौरान उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। चार साल तक दोनों के बीच दोस्ती रही। उसके बाद किसी कारण से युवती ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोपी ने बताया कि गुस्से में उसने युवती से बदला लेने और उसे बदनाम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला मित्र के दोस्ती तोड़ने से नाराज एक युवक ने उससे बदला लेने की ठान ली। युवती को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाया और फिर युवती और उसके रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगा।

विज्ञापन


आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल पर पीड़िता के पिता का फोटो लगाया था। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद द्वारका जिला साइबर सेल तकनीकी जांच कर नजफगढ़ में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरखपुर रोड नजफगढ़ निवासी विवेक (21) के रूप में हुई है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 22 फरवरी को एक युवती ने साइबर सेल थाने में परेशान करने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे और उसके रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेज रहा है।

विज्ञापन

निरीक्षक जगदीश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने फर्जी प्रोफाइल को बनाने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का पता लगा लिया। यह नंबर सुरखपुर रोड निवासी विवेक के नाम से रजिस्टर था। पुलिस ने विवेक को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। पहले तो वह फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाने से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन

उसने बताया कि 12वीं में पढ़ने के दौरान उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। चार साल तक दोनों के बीच दोस्ती रही। उसके बाद किसी कारण से युवती ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोपी ने बताया कि गुस्से में उसने युवती से बदला लेने और उसे बदनाम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें