फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Cut: गर्मी आते ही बिजली का अघोषित कट का खेल शुरू, रोजाना पांच-छह घंटे बत्ती हो रही गुल, लोग परेशान

Sun, 05 Mar 2023 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

रविवार को कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा बिजली की कटौती उस समय की जाती है, जिस समय बिजली की बेहद आवश्यकता होती है। जिस समय पानी की सप्लाई होती है, अक्सर उस समय बिजली नहीं रहती।
विज्ञापन
बिजली कटौती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना पांच से छह घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। सुबह-शाम के समय बिजली जाने से घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं शिकायत केंद्र पर फोन करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। रविवार को भी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56, 58, ओल्ड फरीदाबाद आदि इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जिले में गर्मी बढ़ते ही रोजाना करीब 136 लाख यूनिट की आपूर्ति की जा रही है। जबकि मांग इससे कहीं अधिक है। इस कारण फाल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या शुरू हो गई है। बिजली समस्या को लेकर कंट्रोल रूम में भी रोजाना करीब एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही है। इसमें तिलपत, पल्ला, खेड़कला, कुरैशीपुर, नंगला-पार्ट एक और दो, सरूरपुर, राजीव कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी आदि क्षेत्र शामिल हैं।

रविवार को कई इलाकों में घंटों पावर कट रहा। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा बिजली की कटौती उस समय की जाती है, जिस समय बिजली की बेहद आवश्यकता होती है। जिस समय पानी की सप्लाई होती है, अक्सर उस समय बिजली नहीं रहती। रात को तो बिजली कई-कई घंटे तक नहीं आती। जिस कारण इन्वर्टर भी ठप हो जाते है। ऐसे में उन्हें कई बार तो पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य का अभियान तेज कर दिया गया है। जिससे की आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने पर लोगों को बिजली कटौती से न जूझना पड़े। -जितेंद्र ढुल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें