फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: घर में घुसकर पड़ोसी ने छात्रा संग किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो; जान से मारने की धमकी भी दी

Sat, 22 Jun 2024 06:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक छात्रा के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाई। वहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने दुष्कर्म के साथ अश्लील वीडियो भी बनाई है। शिकायत करने पर युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 11 की छात्रा अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर पहुंच गया। छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाई। उसको धमकी दी कि अगर आपने किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। 

कार्रवाई करने पर परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने यह घटना परिजनों को बताई, जब परिजनों ने पड़ोसी युवक से घटना के बारे में विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें