फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया हमला, फरार हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 14 Mar 2022 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी आकाश घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी रोहित अपने साथियों के साथ आया, जिससे उसका काफी दिनों के साथ झगड़ा चल रहा है। उसने आकाश की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमलाकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया है।  
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पुरानी रंजिश में एक हमलावर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी और उसे चाकू मारकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी आकाश के रूप में हुई है। रविवार को पुलिस को जेजे कालोनी मे एक युवक पर चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। घायल युवक आकाश का इलाज चल रहा है। 

आकाश ने पुलिस को बताया कि इसी इलाके में रहने वाले एक युवक रोहित से काफी दिनों से उसका विवाद चल रहा है। उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। रविवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान रोहित अपने दोस्तों के साथ उसके पास आया। सभी ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया और सभी फरार हो गए। पुलिस फरार रोहित और उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें