फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: द्वारका पुलिस ऐसे करेगी मुश्किल में फंसी महिलाओं की तत्काल मदद, जारी किया विशेष नंबर

Mon, 14 Mar 2022 06:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर एक अलग नंबर  9643100100 जारी किया गया है। नंबर की निगरानी पुलिस उपायुक्त कार्यालय से होगी। व्हाट्सएप ग्रुप में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। साथ ही महिलाओं की मदद के लिए 11 थानों में महिला सुरक्षा समिति बनाई गई है। 
 
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जारी किया नंबर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा के मद्देनजर एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में 11 थानों में सुरक्षा समिति बनाई गई है और सबको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। इसका मकसद महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करना है। साथ ही सभी मामलों को पुलिस उपायुक्त के संज्ञान में लाना है। 

विज्ञापन


यह है विशेष नंबर
पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर एक अलग नंबर  9643100100 जारी किया गया है। नंबर की निगरानी पुलिस उपायुक्त कार्यालय से होगी। व्हाट्सएप ग्रुप में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा थानों में
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। महिलाओं से संबंधित अपराधों को बहुत आसानी से सुना जा सकेगा। साथ ही शिकायत करने के लिए महिलाओं को थानों में जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


महिला सुरक्षा समिति महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों को उठाएगी। वहीं पार्कों और गलियों में होने वाले अपराधों को दिल्ली पुलिस की आंख और कान बनकर पुलिस उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचाएगी। द्वारका पुलिस ने 1190 लोगों को सुरक्षा समिति और व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा है, जो पुलिस की सहयोगी टीम की तरह काम करेगी। दिल्ली पुलिस में पुलिस मित्र और प्रहरी उनके आंख व कान बनकर काम करते है। 

महिला सुरक्षा समिति में शहरी के साथ ग्रामीण महिलाएं भी
इसी तरह द्वारका जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा समिति में न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाके की महिलाओं को भी शामिल किया है। थाना प्रभारी और सहायक पुलिस आयुक्त के अनुमोदित नाम की जांच पड़ताल करने के बाद समिति में शामिल किया गया है। समिति के सदस्य अगले एक साल तक  दिल्ली पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें