फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार पर गिरी गाज, उत्तर रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड

Tue, 25 May 2021 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब सुशील को उसकी उत्तर रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ही यह खबर प्रकाशित की है कि सुशील के सस्पेंशन की तैयारी उसकी गिरफ्तारी के बाद ही शुरू हो गई थी। मंगलवार को उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया गया है। दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रविवार को रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है। जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है।
विज्ञापन






दिल्ली सरकार ने भी सुशील कुमार के डेप्युटेशन बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने उत्तर रेलवे को इसके संबंध में जानकारी भेज दी थी। 2015 से सुशील कुमार रेलवे अधिकारी होने के साथ दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर कार्यरत था। डेप्युटेशन का कार्यकाल 2020 तक था जिसे वह बढ़ाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें