स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण के 1550 मामले आए। इससे पहले 27 मार्च को 1558 संक्रमित मिले थे। अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,18,418 हो गई है। इनमें से 13,70,431 स्वस्थ हो चुके हैं।
राजधानी में सोमवार को 58 दिन बाद कोरोना के 1600 से हजार से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 3 फीसदी से कम हो गई है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में 207 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण के 1550 मामले आए। इससे पहले 27 मार्च को 1558 संक्रमित मिले थे। अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,18,418 हो गई है। इनमें से 13,70,431 स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4375 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 23,409 मौत हो चुकी है।
फिलहाल सक्रिय मामले 24,578 हैं। मृत्युदर बढ़कर 1.65 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.55 फीसदी है। विभिन्न अस्पतालों में 8,791 और कोविड केयर केंद्रों में 431 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 13,806 रोगियों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 61,506 सैंपल जांचे गए। इनमें आरटीपीसीआर से 44,342 और रैपिड एटीजन से 17,164 टेस्ट हुए। संक्रमण दर 2.52 फीसदी रही। अभी तक 1 करोड़ 87 लाख 88 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।कंटेनमेंट जोन 45,483 हैं।