1 जनवरी से लागू हुए सम- विषम फॉर्मूले का असर सोमवार से प्रभावी रूप से सड़कों पर दिखाई देगा। अभी तक छुट्टियों की वजह से सड़कों पर इतना प्रभाव नहीं दिख रहा है।
मेट्रो पर भी इतना असर नहीं पड़ा है। लेकिन सोमवार से सभी ऑफिस खुल जाएंगे। जिसके बाद लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि लोगों ने इससे बचने के लिए कार पूलिंग, ऑटो शेयरिंग, मेट्रो जैसे दूसरे विकल्प ढूंढने शुरू कर दिए हैं।
ताकि सोमवार के दिन ऑफिस पहुंचने में देरी न हो। सबसे ज्यादा लोग कार पूलिंग को तबज्जो दे रहे हैं। कुछ लोग वेबसाइट पर कार पूलिंग के लिए विकल्प ढूंढ रहे हैं तो कुछ लोगों ने अपने ऑफिस के लोगों के साथ ही कार पूलिंग शुरू कर दी है।