फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड ईवन के पहले दिन काटे 203 चालान, होगी फेफड़ों की भी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सम-विषम योजना लागू होने के पहले दिन 203 चालान कटे। इनमें से 138 चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने और 65 परिवहन विभाग ने किए। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि स्कीम के तहत पहला चालान आईटीओ चौक पर स्कीम लागू होने के 33 मिनट के अंदर हुआ।
विज्ञापन


हालांकि सेल्फ डिफेंस व ट्रैफिक पुलिस ने पहले दिन चालान से ज्यादा जागरूकता पर जोर दिया। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक  पुलिस को स्कीम का उल्लंघन करता हुआ जो भी मिला उसका चालान किया गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहला चालान आईटीओ चौक पर हुआ। पहला चालान दो हजार रुपये का सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर हुआ, जबकि स्कीम सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।
विज्ञापन

ईवन कार में चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था

जिस युवक मृदुल यादव का पहला चालान हुआ वह ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास रहता है। मृदुल का कहना था कि उसके पास ईवन कार में चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

उसके घर के पास से कोई ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। उसे पता था कि वह स्कीम का उल्लंघन कर रहा है, पर उसके पास कोई विकल्प नहीं था।

अगर आने-जाने का विकल्प होता तो वह नियम का उल्लंघन नहीं करता।

सरकार पंद्रह दिन सड़कों पर करेगी फेफड़ों की जांच

दिल्ली सरकार सम-विषम फॉर्मूला के तहत पंद्रह दिन में प्रदूषण के कारण बिगड़ रहे फेफड़ों की हालत का भी अध्ययन करेगी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सचिवालय के बाहर फेफड़ों की जांच के लिए दस मोबाइल वैन को इसके लिए सड़क पर उतारा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिस तरह से इस पंद्रह दिन में प्रदूषण स्तर की जांच के लिए मशीनें लगाई जा रही हैं, वैसे ही फेफड़ों की जांच के लिए मशीनें सड़कों पर होंगी। ये पंद्रह दिन तक घूम-घूमकर जांच करेंगी, उसके बाद रिपोर्ट जारी की जाएगी।

दिल्ली सचिवालय के बाहर जांच कर रहे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने बताया कि रक्तचाप, वजन और खान-पान समेत अन्य तरह की जानकारी लेने के बाद 50 वर्ष तक के उम्र के लोगों की जांच की जा रही थी। जितनी जांच की गई उसमें तीन के फेफड़ों में दिक्कत पाई गई है।
विज्ञापन

11 बजे ट्रक की एंट्री, वैक्यूम क्लीनर से सड़क की सफाई

दिल्ली सरकार ने सम-विषम फार्मूला तो पंद्रह दिन के लिए लागू कर दिया, लेकिन प्रदूषण के अन्य कारण भी हैं। उसमें दिल्ली के बाहर से आने वाले ट्रक की एंट्री रात 9 बजे की बजाय 11 बजे के बाद करना और सड़कों की सफाई वैक्यूम मशीन से करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 1 अप्रैल से सड़कों की सफाई पीडब्ल्यूडी वैक्यूम मशीनों से करेगी। तो ट्रकों की एंट्री रात 11 बजे के बाद ही होगी। इसके अलावा कोयल पावर प्लांट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रकों की एंट्री रात 11 बजे करने का प्रस्ताव सरकार में विचाराधीन है। इसकी स्वीकृति उपराज्यपाल से जरूरी है। यही वजह है कि अभी तक नोटिफिकेशन नहीं हो पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें