बेटी का अपहरण कर महिला को शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उन पर दबंग से समझौता करने का दबाव डाल रही है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पीड़िता की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक वह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मोहल्ले में सनी नाम का दबंग रहता है।
आरोप है कि मार्च 2014 को सनी ने उसकी आठ साल की बच्ची का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया। बेटी को वापस करने के एवज में पीड़िता के साथ एक स्टूडियो में फोटो खिंचवाई।