सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला प्रधानाचार्य के हौसले के आगे बदमाश पस्त हो गए। चेन झपटमारी के दौरान पीड़िता ने एक आरोपी की गिरेबान पकड़कर बाइक से गिरा दिया। चंगुल में फंसने के बाद बदमाश ने खुद को बचाने के लिए चेन वापस करने की पेशकश की। स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया।
बदमाश की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अनिल (30) के रूप में हुई। पुलिस ने अनिल की गिरफ्तारी से दस मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त ने प्रधानाचार्य को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, प्रोमिला रावत परिवार सहित टैगोर गार्डन में रहती हैं। वह राजौरी गार्डन स्थित आदर्श विद्यालय में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। एक नवंबर की रात वह किशन विहार आयी थीं।